रायपुर, 03 नवम्बर। Transfer: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 42 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी तबादला सूची में 20 उप संचालक कृषि (DDA) और 22 सहायक संचालक कृषि (ADA) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल के बाद कई जिलों में कृषि विभाग की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर दूसरे जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।




तबादला सूची में रायपुर के उप संचालक कृषि सतीश कुमार अवस्थी का नाम भी शामिल है। उन्हें जैव उर्वरक एवं जैविक खाद्य परीक्षण एवं गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं शशांक शिंदे को रायपुर का प्रभारी उप संचालक कृषि बनाया गया है।
इसी तरह अजय कुमार अनंत को कबीरधाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनिल कुमार वर्मा को रायगढ़ से बलरामपुर भेजा गया है, जबकि संदीप कुमार भोई को दुर्ग से धमतरी पदस्थ किया गया है। सुरेंद्र पटेल को रायगढ़ का प्रभारी उप संचालक कृषि बनाया गया है।
इसके अलावा उग्रेश देवांगन को दंतेवाड़ा में प्रभारी उप संचालक कृषि की जिम्मेदारी दी गई है।


