Triple Murder: डूमरतराई में एक परिवार में दर्दनाक घटना… पत्नी और दो बच्चों की मौत

Triple Murder: डूमरतराई में एक परिवार में दर्दनाक घटना… पत्नी और दो बच्चों की मौत

रायपुर, 27 सितंबर। Triple Murder: राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पति ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Breaking News