Anshula and Rohan’s wedding: अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग रचाई शादी, जान्हवी-खुशी ने निभाईं खास रस्में

Anshula and Rohan’s wedding: अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग रचाई शादी, जान्हवी-खुशी ने निभाईं खास रस्में

मुंबई, 07 जुलाई| Anshula and Rohan’s wedding: फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को अपने लॉन्गटाइम पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। इस खास मौके पर कपूर परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां मौजूद रहीं।

शादी की रस्मों में अंशुला की सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने भी हिस्सा लिया। वहीं बड़े भाई अर्जुन कपूर अपनी बहन को मंडप तक लेकर पहुंचे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

अर्जुन कपूर का इमोशनल संदेश 

अर्जुन कपूर ने भी अपनी बहन के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि अंशुला हमेशा उनकी “अंश” रहेंगी, लेकिन अब वह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं।

अर्जुन ने लिखा कि उन्होंने अंशुला को बचपन से बड़ा होते देखा है और आज वह एक मजबूत और शानदार महिला बन चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी दिवंगत मां हमेशा अंशुला पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगी।

उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा कि वह हमेशा अपनी बहन के साथ रहेंगे और उसकी मुस्कान कभी फीकी नहीं पड़ने देंगे।

अंशुला और रोहन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

लाइफस्टाइल