रायपुर, 08 जुलाई। CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक आज, बुधवार 8 जुलाई को शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में आयोजित होगी। बैठक में राज्यहित और जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और अन्य नीतिगत विषयों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। वहीं, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी अपने-अपने विभागों के प्रस्तावों के साथ बैठक में शामिल होंगे।

