रक्षाबंधन पर शराब के प्रचार से विवाद… बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

रक्षाबंधन पर शराब के प्रचार से विवाद… बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायपुर, 27 अगस्त। रक्षाबंधन जैसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित पर्व के बीच राजधानी रायपुर में शराब परोसने के प्रचार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक बीयर कैफे की ओर से रक्षाबंधन के दिन भाई-बहनों को शराब पीने का आमंत्रण दिए जाने का मामला सामने आया है। प्रचार में ‘एक में एक पैग फ्री’ जैसे ऑफर का भी उल्लेख बताया जा रहा है।

सामाजिक मर्यादा का हवाला देकर जताई आपत्ति

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस प्रचार को लेकर बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि रक्षाबंधन पारिवारिक और सांस्कृतिक महत्व वाला पर्व है। ऐसे में इसे शराब के प्रचार से जोड़ना सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

मामले को लेकर बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह के प्रचार पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो संगठन आंदोलन करेगा। फिलहाल वायरल पोस्ट को लेकर राजधानी में चर्चा तेज है और प्रशासन की संभावित कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

वायरल