राजीव भवन में महिला कांग्रेस की अहम बैठक… महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा

राजीव भवन में महिला कांग्रेस की अहम बैठक… महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा

रायपुर, 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गुरुवार को प्रदेश महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने की।

बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष की रणनीति और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आम जनता के हक और हितों की आवाज बुलंद करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में महिला कांग्रेस की भूमिका को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। पार्टी की ओर से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखने की दिशा में चर्चा की गई।

News and Politics