सड़कों पर सियासत तेज… पिछली कांग्रेस सरकार की गलतियां सुधार रही भाजपा!

सड़कों पर सियासत तेज… पिछली कांग्रेस सरकार की गलतियां सुधार रही भाजपा!

रायपुर, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद खराब हुई सड़कों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रदेश की कई सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर सवाल उठा रही है। वहीं, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरुण साव के सड़क निरीक्षण को लेकर तंज कसा था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिछली सरकार की बदहाल सड़कों को सुधार रही भाजपा

कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देते हुए मंत्री अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सड़कों की जो बदहाल स्थिति हुई थी, उसे सुधारने का काम मौजूदा भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को सड़क सुधार के कार्यों को पूरा करने के लिए समय-सीमा तय करके दी जा रही है, ताकि काम निर्धारित समय में पूरा हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

कांग्रेस के तंज पर भी दिया जवाब

कांग्रेस की ओर से किए गए तंज पर अरुण साव ने कहा कि कौन क्या कर रहा है, यह सभी जानते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आंदोलन के नाम पर रेल बनाने और केवल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। साव ने कहा कि भाजपा दिखावे के बजाय काम करने में विश्वास रखती है।

सड़क सुधार को लेकर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष

प्रदेश में खराब सड़कों का मुद्दा अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। कांग्रेस जहां सड़कों की स्थिति को लेकर सरकार को घेर रही है, वहीं भाजपा सरकार इसे पिछली सरकार के कार्यकाल की स्थिति में सुधार की प्रक्रिया बता रही है। फिलहाल, सड़क सुधार को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

News and Politics