Raipur Crime News: रायपुर में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म… AIIMS का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Raipur Crime News: रायपुर में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म… AIIMS का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

रायपुर, 10 अक्टूबर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ यौन अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान परमानन्द ध्रुव के रूप में हुई है, जो रायपुर एम्स में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची पड़ोस में खेलने गई थी। इसी दौरान वह कथित तौर पर आरोपी के घर पहुंच गई, जहां उसके साथ यौन अपराध की घटना हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और देर रात करीब 2 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम ने की त्वरित कार्रवाई

इस मामले में डीसीपी वेस्ट रॉबिन्सन गुरिया, एडीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी देवांश राठौर के निर्देशन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सुधांशु बघेल और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अमित जोगी ने जारी किया वीडियो

इस मामले में कार्रवाई को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने भी एक वीडियो जारी किया था। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

तीन साल की बच्ची से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्राइम न्यूज