Breaking News: लखना गांव के तालाब में मिला युवती का शव…हत्या की आशंका

Breaking News: लखना गांव के तालाब में मिला युवती का शव…हत्या की आशंका

रायपुर, 30 जुलाई। Breaking News: रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के लखना गांव में गुरुवार सुबह  गांव के बीच स्थित तालाब में एक अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों ने युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या या किसी अन्य कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Breaking News