विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात… नुआखाई पर्व का दिया न्योता

विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात… नुआखाई पर्व का दिया न्योता

नई दिल्ली, 09 अगस्त। विधायक पुरंदर मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को रायपुर में आयोजित होने वाले नुआखाई पर्व में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान विधायक ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नुआखाई पर्व के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में भी बताया।

नई फसल के स्वागत का पर्व है नुआखाई

पुरंदर मिश्रा ने बताया कि नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने की परंपरा है। यह पर्व परिवार की एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक माना जाता है।

उन्होंने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की परंपरा से जुड़े नुआखाई पर्व का छत्तीसगढ़ में विशेष सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है।

राष्ट्रपति का सान्निध्य गौरव की बात

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व में शामिल होने का निमंत्रण देना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति का सान्निध्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और भगवान श्री जगन्नाथ की परंपरा को देशभर में पहचान दिलाने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि नुआखाई लोगों को अपनी मिट्टी, जड़ों और परंपराओं से जोड़ने वाला पर्व है। रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाला यह आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संगम होगा।

National