Milk Price Hike: महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा… 11 अगस्त से बढ़ेंगे दाम

Milk Price Hike: महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा… 11 अगस्त से बढ़ेंगे दाम

महाराष्ट्र, 09 अगस्त। Milk Price Hike: महाराष्ट्र में दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने जा रही है। गाय और भैंस दोनों के दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाएंगे। नई कीमतें 11 अगस्त, मंगलवार से लागू होंगी।

दुग्ध उत्पादक एवं संसाधक कल्याण संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गोपालराव म्हस्के ने की। बैठक में दूध की कीमत बढ़ाने के पीछे डीजल के बढ़ते दाम, पैकेजिंग लागत में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी और दूध की खरीद दरों में वृद्धि को प्रमुख कारण बताया गया।

नई कीमत लागू होने के बाद महाराष्ट्र में गाय का दूध 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 76 रुपये से बढ़कर 78 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।

दही-पनीर भी हो सकते हैं महंगे

दूध के साथ ही अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। दही और पनीर की कीमतों में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी किए जाने की संभावना है।

दूध और डेयरी उत्पाद रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल होने के कारण कीमत बढ़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

National