CG News: सरगुजा में गड्ढे में फंसी BJP नेता की कार… अधिकारियों की लगाई क्लास

CG News: सरगुजा में गड्ढे में फंसी BJP नेता की कार… अधिकारियों की लगाई क्लास

अंबिकापुर, 21 अगस्त। CG News: सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-43 की जर्जर सड़क को लेकर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि खराब सड़क पर उनकी इनोवा कार गड्ढे में फंस गई और करीब दो घंटे तक वहां फंसी रही।

कार के फंसने के बाद अंबिकापुर पहुंचकर पवन साय ने संबंधित अधिकारी को फोन किया और सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं के मुताबिक, उन्होंने अधिकारियों से यह भी पूछा कि क्या वे क्षेत्र का दौरा करने आते हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने पर नाराजगी जताई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने एनएच अधिकारियों को सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अगले एक-दो दिनों में सड़क की रिपेयरिंग पूरी कर ली जाएगी। वहीं बारिश खत्म होने के बाद ठेकेदार द्वारा सड़क का नए सिरे से निर्माण शुरू करने की बात कही गई है।

जर्जर सड़क के कारण लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब भाजपा नेता की कार फंसने के बाद सड़क की मरम्मत को लेकर प्रशासन और विभागीय अधिकारियों पर दबाव बढ़ गया है।

राज्य खबर