Breaking News: सरकारी स्कूल की बदहाली देखने पहुंची CJP टीम से मारपीट… जमकर हुआ हंगामा

Breaking News: सरकारी स्कूल की बदहाली देखने पहुंची CJP टीम से मारपीट… जमकर हुआ हंगामा

जयपुर, 21 अगस्त। Breaking News: बगरू के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल की बदहाली का जायजा लेने पहुंची CJP की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से धक्का-मुक्की, मारपीट और गाड़ियों के शीशे तोड़ने के आरोप लगाए गए।

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी टीम पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। वहीं ग्रामीणों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए CJP पर स्कूल की समस्या का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया है।

जर्जर स्कूल भवन को लेकर विवाद

ग्रामीणों के मुताबिक गांव का सरकारी स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है। स्कूल में पढ़ने वाले करीब 20 से 30 बच्चों को फिलहाल वैकल्पिक जगह पर पढ़ाया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के नए भवन के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर CJP की टीम गांव पहुंची थी।

गांव में तनाव, ग्रामीणों का धरना

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण CJP के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं, लेकिन इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Breaking News