Nitin Nabin: PM मोदी के जन्मदिन पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’… नितिन नबीन ने की अपील

Nitin Nabin: PM मोदी के जन्मदिन पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’… नितिन नबीन ने की अपील

नई दिल्ली, 14 सितम्बर। Nitin Nabin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी इस बार खास तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देशवासियों से 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है।

नितिन नबीन ने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो संदेश के जरिए लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

PM मोदी के 25 साल के सफर का किया जिक्र

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनसेवा के जरिए राष्ट्रसेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का प्रमुख उद्देश्य रहा है। उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए मोदी की 25 वर्षों की यात्रा की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई नई नीतियां और योजनाएं शुरू हुईं, जिनका असर आम लोगों के जीवन पर पड़ा है।

कोरोना काल और टीकाकरण का किया जिक्र

नितिन नबीन ने कोरोना महामारी के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय देश और दुनिया के सामने बड़ी चुनौतियां थीं। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने इन चुनौतियों का सामना किया।

उन्होंने कोरोना टीकाकरण अभियान को भी भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्टार्टअप और लखपति दीदी का उल्लेख

भाजपा अध्यक्ष ने स्टार्टअप योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे युवाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिले हैं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन और ‘लखपति दीदी’ पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़ते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर होकर देश के विकास में योगदान दे रही हैं।

नक्सलवाद और आतंकवाद पर भी बोले

नितिन नबीन ने आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भी भारत ने कड़ा रुख अपनाया है और देश की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

विकसित भारत @ 2047 का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @ 2047’ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना करें।

स्पेशल