Terrorist Encounter: उधमपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई… दो आतंकी ढेर

Terrorist Encounter: उधमपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई… दो आतंकी ढेर

उधमपुर, 17 सितम्बर। Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई 16 और 17 सितंबर की दरम्यानी रात ब्रत्तल इलाके में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सोहन’ के तहत की गई। सेना के मुताबिक, इलाके में तलाशी और निगरानी अभियान अभी जारी है।

सुरक्षा बलों को ब्रत्तल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना की व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त अभियान शुरू किया। खराब मौसम, चुनौतीपूर्ण इलाका और कम दृश्यता के बावजूद अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों की पहचान और उनके संगठन से संबंध की जानकारी अभी जुटाई जा रही है। घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है।

सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी और निगरानी बढ़ा दी है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में किसी अन्य आतंकी गतिविधि या खतरे की मौजूदगी का पता लगाना है।

Breaking News