Raipur Crime: रायपुर में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म… दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: रायपुर में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म… दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 03 नवम्बर। Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 13 साल की छात्रा के साथ दो नाबालिगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की उम्र 14 और 16 साल बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा को डराया-धमकाया था। इस वजह से वह करीब एक महीने तक किसी को इसकी जानकारी नहीं दे पाई। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां होने और चक्कर आने की शिकायत हुई।

बेटी की हालत देखकर मां ने उससे परेशानी की वजह पूछी। इस दौरान छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए आरोपी

गिरफ्तारी के बाद दोनों नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

क्राइम न्यूज