CG Cold Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड… रायपुर समेत 4 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

CG Cold Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड… रायपुर समेत 4 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

रायपुर, 24 नवम्बर। CG Cold Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज यानी 24 नवंबर को मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है।

राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

इन 4 जिलों में घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में रायपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सुबह और देर रात घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

मौसम