CG Transfer Breaking News: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल… तीन उप सचिवों के विभाग बदले

CG Transfer Breaking News: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल… तीन उप सचिवों के विभाग बदले

रायपुर, 26 नवम्बर। CG Transfer Breaking News: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के तीन उप सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं एक अधिकारी को वर्तमान कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, उप सचिव मार्टिन लकड़ा को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग से हटाकर पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह उप सचिव रोमन कुमार गंगाकचूर को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से हटाकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में पदस्थ किया गया है।

वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-4 में पदस्थ उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागीय कामकाज में बदलाव हुआ है। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।

Breaking News