Mahadev Betting Scam: महादेव सट्टा केस में म्यूजिक इंडस्ट्री का कनेक्शन…15 करोड़ लेने का आरोप

Mahadev Betting Scam: महादेव सट्टा केस में म्यूजिक इंडस्ट्री का कनेक्शन…15 करोड़ लेने का आरोप

रायपुर। Mahadev Betting Scam: महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले की जांच अब मुंबई की म्यूजिक इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शक है कि सट्टे से कमाई गई रकम को म्यूजिक इंडस्ट्री के जरिए ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। जांच के दौरान दिल्ली के एक वकील का नाम सामने आया है, जो एक म्यूजिक कंपनी के सह-संस्थापक बताए जा रहे हैं।

वकील पर 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप

जांच के दायरे में दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित आए हैं। आरोप है कि उन्होंने महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लिए थे। ED के मुताबिक, यह रकम कानूनी मामलों में मदद करने और जजों व अधिकारियों से संपर्क कराने के नाम पर ली गई थी।

2023 में सौरभ चंद्राकर के संपर्क में आए

बताया जा रहा है कि हिमांशु शेखर साल 2023 में सौरभ चंद्राकर के संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और वित्तीय लेन-देन हुआ। अब ED इस पूरे लेन-देन की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि 15 करोड़ रुपये किस माध्यम से दिए गए और उनका इस्तेमाल कहां किया गया।

रायपुर और बिलासपुर में निवेश की आशंका

ED को शक है कि रायपुर और बिलासपुर में सट्टे से कमाई गई रकम को अलग-अलग कारोबार में निवेश किया गया। जांच एजेंसी इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और कंपनियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

फिलहाल ED सौरभ चंद्राकर से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Breaking News