Delimitation Bill 2026: परिसीमन बिल पर कैबिनेट की मुहर… लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव

Delimitation Bill 2026: परिसीमन बिल पर कैबिनेट की मुहर… लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव

नई दिल्ली, 27 नवम्बर। Delimitation Bill 2026: परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मोदी कैबिनेट ने संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की बात कही गई है। वहीं, राज्यों के बीच सीटों के बंटवारे का मौजूदा अनुपात अगले 25 साल यानी 2051 तक स्थिर रखने का प्रस्ताव है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद के विशेष सत्र में इस विधेयक को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है। बीजेपी अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दे सकती है।

विधेयक को लेकर राजनीतिक दलों के अलग-अलग रुख भी सामने आने लगे हैं। राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने परिसीमन का समर्थन किया है। उनका कहना है कि बढ़ती आबादी के हिसाब से परिसीमन जरूरी है। इससे जनता और जनप्रतिनिधियों दोनों को फायदा होगा।

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस विधेयक का विरोध किया है। उन्होंने DMK से भी बिल का समर्थन नहीं करने की अपील की है। संजय सिंह ने इसे बीजेपी को फायदा पहुंचाने वाला विधेयक बताया है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी सांसदों से संसद में सार्थक चर्चा करने की अपील की है। शिवसेना ने भी अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

अब संसद के विशेष सत्र में इस विधेयक पर क्या चर्चा होती है और राजनीतिक दलों का रुख क्या रहता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Breaking News