Vikas Agrawal Liquor Scam: शराब घोटाले में बड़ा अपडेट… मनीमैन की रायपुर में एंट्री

Vikas Agrawal Liquor Scam: शराब घोटाले में बड़ा अपडेट… मनीमैन की रायपुर में एंट्री

रायपुर, 28 नवम्बर। Vikas Agrawal Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसी EOW को बड़ी सफलता मिली है। घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल को दुबई से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। शुक्रवार देर रात EOW की टीम उसे लेकर रायपुर पहुंची और शनिवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए विकास अग्रवाल को 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

इंटरपोल के रेड नोटिस के बाद हुई गिरफ्तारी

विकास अग्रवाल को दुबई से भारत लाने के लिए EOW प्रमुख अमरेश मिश्रा अपनी टीम के साथ गए थे। आरोपी भ्रष्टाचार के मामले में लंबे समय से फरार था। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद UAE के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत को सौंप दिया।

शराब घोटाले में वित्तीय समन्वयक की भूमिका का आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक, विकास अग्रवाल शराब घोटाले में कथित तौर पर वित्तीय समन्वयक की भूमिका निभा रहा था। आरोप है कि वह घोटाले की रकम के लेनदेन और कमीशन से जुड़े काम संभालता था। उसे इस मामले के आरोपी अनवर ढेबर का करीबी भी बताया जाता है।

1,280 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का आरोप

जांच के अनुसार, वर्ष 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ की शराब वितरण व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के चलते सरकारी खजाने को 1,280 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। इस मामले में नवंबर 2024 में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

अब EOW की पूछताछ में विकास अग्रवाल से कथित लेनदेन, घोटाले के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ से मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा हो सकता है।

Breaking News