Accident News: बिलासपुर में जन्माष्टमी पर हादसा… मटकी बांधते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

Accident News: बिलासपुर में जन्माष्टमी पर हादसा… मटकी बांधते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

बिलासपुर, 04 सितम्बर। Accident News: जन्माष्टमी उत्सव के दौरान बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान मटकी बांध रहा युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए रेहान मटकी बांध रहा था।

इसी दौरान वह पास से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही युवक झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद घायल रेहान को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद आयोजनों के दौरान बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और ऊंचाई पर मटकी या सजावट लगाने से पहले सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

Breaking News