छात्र आंदोलन पर बाबा रामदेव की बोले… देश का भविष्य खतरे में

छात्र आंदोलन पर बाबा रामदेव की बोले… देश का भविष्य खतरे में

रायपुर, 17 अगस्त| छात्र आंदोलन को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू, मुसलमान, सिख या ईसाई खतरे में नहीं हैं, बल्कि देश का बचपन, युवा, वर्तमान और भविष्य खतरे में है। उन्होंने बच्चों को विरोध-प्रदर्शनों से दूर रखने और पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को आंदोलनों में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। अगर बच्चे लगातार प्रदर्शन और अधिकारियों के कार्यालयों के घेराव में व्यस्त रहेंगे, तो वे पढ़ाई कब करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है, लेकिन आंदोलन संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

रांची में 24वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी

रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार 24वें दिन भी जारी है। छात्र CBI जांच और JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन और छात्रों के बीच पहले भी बातचीत हो चुकी है, लेकिन किसी समाधान पर सहमति नहीं बन सकी।

पिछले दिनों छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल की स्थिति बनी थी। अब सरकार ने छात्रों और उनके सलाहकारों को बातचीत के लिए बुलाया है। दोनों पक्षों के बीच दोपहर 2 बजे बैठक प्रस्तावित है।

बाबा रामदेव ने कहा कि पढ़ने-लिखने वाले बच्चों को ऐसे आंदोलनों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन प्रदर्शन अराजक या हिंसक नहीं होना चाहिए।

National