Board Exam : छत्तीसगढ़ बोर्ड का बड़ा फैसला…! 9वीं–11वीं की परीक्षा अब 10वीं–12वीं के साथ…यहां देखें CGBSE 2026 परीक्षा टाइम टेबल

Board Exam : छत्तीसगढ़ बोर्ड का बड़ा फैसला…! 9वीं–11वीं की परीक्षा अब 10वीं–12वीं के साथ…यहां देखें CGBSE 2026 परीक्षा टाइम टेबल

रायपुर, 19 फरवरी। Board Exam : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए निर्णय लिया है कि अब 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं अलग से आयोजित नहीं की जाएंगी। ये परीक्षाएं 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में संपन्न होंगी।

परिणामों में देरी रोकने के लिए निर्णय

मंडल ने यह फैसला परीक्षा परिणामों में होने वाली देरी को रोकने और मूल्यांकन प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से लिया है। नई व्यवस्था से कॉपी जांच में देरी की आशंका भी समाप्त हो जाएगी।

20 फरवरी से 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा

राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित होंगी। परीक्षा समाप्त होते ही मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए

प्रदेशभर में कुल 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 16 मार्च से प्रथम चरण में कॉपियों की जांच शुरू होगी। 25 मार्च से द्वितीय चरण का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होगा। 7 अप्रैल तक संपूर्ण मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।गौरतलब है कि पहले 9वीं–11वीं की परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच प्रस्तावित थीं, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने से समय की बचत होगी और परिणाम समय पर जारी किए जा सकेंगे।

CGBSE 2026 परीक्षा टाइम टेबल

कक्षा 12वीं (Higher Secondary)

परीक्षा तिथिविषय/घटना
20 फ़रवरी 2026भूगोल / भौतिक विज्ञान
23 फ़रवरी 2026राजनीति विज्ञान / रसायन विज्ञान / लेखाशास्त्र / अन्य
25 फ़रवरी 2026संस्कृत
27 फ़रवरी 2026जीव विज्ञान / अर्थशास्त्र आदि
2 मार्च 2026गणित / कंप्यूटर एप्लीकेशन / संगीत
7 मार्च 2026समाजशास्त्र
10 मार्च 2026अंग्रेजी
12 मार्च 2026इतिहास / व्यवसाय अध्ययन
14 मार्च 2026हिंदी
16–17 मार्च 2026विविध वैकल्पिक भाषाएँ और व्यावसायिक विषय
18 मार्च 2026मनोविज्ञान
परीक्षा समय: सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तक (सूचीबद्ध विषयों के अनुसार)

कक्षा 10वीं (High School)

परीक्षा तिथिविषय/घटना
21 फ़रवरी 2026प्रथम भाषा – हिंदी
24 फ़रवरी 2026द्वितीय भाषा – अंग्रेज़ी
26 फ़रवरी 2026सामाजिक विज्ञान
28 फ़रवरी 2026विज्ञान
6 मार्च 2026गणित
9 मार्च 2026तृतीय भाषा (वैकल्पिक)
11 मार्च 2026व्यावसायिक पाठ्यक्रम विषय
13 मार्च 2026संगीत / ड्राइंग / पेंटिंग (विशेष वर्ग)
परीक्षा समय : सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तकध्यान दें : यह सारिणी बोर्ड के आधिकारिक टाइम टेबल पर आधारित है; विषय‑विशेष विवरण, परीक्षा केंद्र के रिपोर्टिंग समय आदि के लिए आप आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं cgbse.nic.in
Education