Board Exam Fee Hike : 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुल्क में बड़ा इजाफा…! माशिमं सचिव ने जारी किया आदेश यहां देखें List

रायपुर, 10 फरवरी। Board Exam Fee Hike : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा शुल्क में इजाफा कर दिया है। पांच साल बाद यह फीस बढ़ाकर 460 रुपये से 800 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के फार्म में भी 70 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नया शुल्क आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा।

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने आदेश जारी कर इस बढ़ोतरी को औपचारिक रूप दे दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बढ़ा हुआ शुल्क परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं, तकनीकी संसाधनों और बेहतर प्रशासनिक प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। छात्र और अभिभावक इस फैसले पर अब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और आने वाले दिनों में इस बढ़ोतरी को लेकर चर्चा भी तेज होने की संभावना है।

vitt_adesh

Education