रतनपुर, 22 अगस्त। Breaking News: सिल्ली मोड़ के पास पुल के नीचे लावारिस हालत में नवजात मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों की नजर बच्चे पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद बच्चे को बेहतर इलाज और निगरानी के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। फिलहाल नवजात चिकित्सकों की निगरानी में है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ कर रही है। साथ ही इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि नवजात को पुल के नीचे कौन और कब छोड़कर गया।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और बच्चे को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास जारी है।


