Breaking News: दोस्तों के साथ नहाने गया था किशोर… अरपा नदी में डूबने से मौत

Breaking News: दोस्तों के साथ नहाने गया था किशोर… अरपा नदी में डूबने से मौत

बिलासपुर, 13 अगस्त। Breaking News: सरकंडा थाना क्षेत्र में अरपा नदी में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर सौरभ धुरी की मौत हो गई। सौरभ जबड़ापारा का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, सौरभ अपने कुछ साथियों के साथ अरपा नदी में नहाने गया था। सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी सौरभ अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर उसके साथी घबरा गए और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन को बताया गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू की। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद सौरभ के शव को नदी से बाहर निकाला।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking News