रायपुर, 03 सितम्बर। CG Covid19 Back: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रायपुर और राजनांदगांव जिले में 1-1 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।
रायपुर में मिले मरीज का इलाज फिलहाल होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि राजनांदगांव के संक्रमित मरीज को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। साथ ही उनके परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच कराएं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और जरूरी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की भी सलाह दी गई है।


