CG News: जन्माष्टमी पर शराब और मांस की दुकानें रहेंगी बंद… सरकार ने घोषित किया शुष्क दिवस

CG News: जन्माष्टमी पर शराब और मांस की दुकानें रहेंगी बंद… सरकार ने घोषित किया शुष्क दिवस

रायपुर, 03 सितम्बर। CG News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस रहेगा। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में Dry Day घोषित किया है। इसके चलते शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। वहीं नगरीय निकायों की सीमा में पशुवध गृह और मांस की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार देशी-विदेशी शराब की फुटकर दुकानों के साथ होटल बार, रेस्टोरेंट बार, क्लब, अहाता और शराब बेचने या परोसने वाले अन्य लाइसेंसी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। भांग और भांगघोटा की दुकानें भी बंद रहेंगी।

अवैध शराब पर रहेगी नजर

Dry Day के दौरान शराब की बिक्री, परोसने और अवैध भंडारण पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शराब जब्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग की टीमें संदिग्ध वाहनों और अवैध शराब के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखेंगी।

मांस की दुकानें भी बंद

जन्माष्टमी के दिन नगरीय निकायों की सीमा में आने वाले सभी पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें बंद रहेंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने जन्माष्टमी के दौरान प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य खबर