रायपुर, 07 नवम्बर। CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की निजी स्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है। मंत्री के विशेष सहायक (निजी स्थापना) ब्रजेश कुमार बाजपेई को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। राज्य शासन की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश अब सामने आया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, ब्रजेश कुमार बाजपेई राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में उप संचालक के पद पर पदस्थ थे। विभागीय कामकाज के लिए उन्हें स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की निजी स्थापना में विशेष सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
अब राज्य शासन ने उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया है। उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उन्हें उप संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर रायपुर में पदस्थ किया गया है। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
29 अक्टूबर को जारी आदेश पर स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव मनीष मिश्रा के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।


