CG NSUI Election: यूथ कांग्रेस चुनाव में बड़ा झटका… दो प्रमुख दावेदारों के नामांकन होल्ड

CG NSUI Election: यूथ कांग्रेस चुनाव में बड़ा झटका… दो प्रमुख दावेदारों के नामांकन होल्ड

रायपुर, 08 सितम्बर। CG NSUI Election: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के दो प्रमुख दावेदार सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे के नामांकन चुनाव कमेटी ने फिलहाल होल्ड कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों उम्मीदवारों के खिलाफ पैसे देकर सदस्य बनाने से जुड़ी शिकायत सामने आई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चुनाव कमेटी ने दोनों को नोटिस जारी किया है और 8 सितंबर 2026 की शाम 7 बजे तक लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।

बताया जा रहा है कि शिकायत और नोटिस के बाद दोनों उम्मीदवारों के नाम चुनाव से जुड़े ऐप से भी हटा दिए गए हैं। इसके बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर संगठन के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अब दोनों उम्मीदवारों के जवाब और उस पर चुनाव कमेटी के फैसले पर सबकी नजर है। 8 सितंबर शाम 7 बजे तक स्पष्टीकरण मिलने के बाद तय होगा कि सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे चुनावी मैदान में बने रहते हैं या उनकी उम्मीदवारी पर आगे कोई कार्रवाई होती है।

News and Politics