LPG Booking Rule: अब 25 दिन में बुक होगा LPG सिलेंडर… ग्राहकों को बड़ी राहत

LPG Booking Rule: अब 25 दिन में बुक होगा LPG सिलेंडर… ग्राहकों को बड़ी राहत

नई दिल्ली, 08 सितम्बर। LPG Booking Rule: केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की दोबारा बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया गया है। अब ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के घरेलू LPG ग्राहक 25 दिन के अंतराल पर अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

सरकार के मुताबिक, LPG की आपूर्ति की स्थिति में सुधार और रिफिल बैकलॉग में कमी आने के बाद यह फैसला लिया गया है। पहले आपूर्ति पर दबाव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का अंतर रखा गया था।

यह नया नियम इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की घरेलू LPG सेवाओं पर लागू होगा। इससे खासकर ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें अब दोबारा सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों समेत घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए भी यह बदलाव सुविधा बढ़ाने वाला है। अब जरूरत के मुताबिक 25 दिन पूरे होने के बाद अगली रिफिल बुक की जा सकेगी।

National