भिलाई, 25 अगस्त। CG Raid: भिलाई में ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू के ठिकानों पर स्टेट GST की टीम ने कार्रवाई की है। GST दुर्ग की टीम ने हथखोज स्थित हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस और गोदाम में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की।
इसके अलावा टीम ने बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी जांच की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कंपनी से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले।
करीब 1,500 ट्रकों के संचालन से जुड़ी कंपनी
बताया जा रहा है कि संबंधित कंपनी करीब 1,500 ट्रकों के संचालन से जुड़ी है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में भी कंपनी की दर्जनों गाड़ियां परिवहन कार्य में लगी हुई हैं।
हालांकि, फिलहाल GST विभाग की ओर से कार्रवाई की वजह या किसी तरह की टैक्स चोरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। टीम किन दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।


