CG Road Accident: कुरूद-विशाखापट्टनम मार्ग पर सड़क हादसा… बाइक सवार की मौके पर मौत

CG Road Accident: कुरूद-विशाखापट्टनम मार्ग पर सड़क हादसा… बाइक सवार की मौके पर मौत

धमतरी, 27 जुलाई। CG Road Accident: धमतरी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कुरूद-विशाखापट्टनम मार्ग पर कुरूद थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान सारंगपुरी निवासी 50 वर्षीय भुनेश्वर सिंह दिवाकर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, भुनेश्वर सिंह दिवाकर रायपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक (CG 05 AM 1600) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान की गई।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

Breaking News