CG Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल… 31 IPS अफसरों का तबादला

CG Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल… 31 IPS अफसरों का तबादला

रायपुर, 25 अगस्त। CG Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 31 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

सबसे बड़ा बदलाव DG पवन देव की जिम्मेदारी में हुआ है। करीब छह साल बाद उनका विभाग बदला गया है। अब उन्हें नगर सेना, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी का DG बनाया गया है। इसके अलावा एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेश का प्रबंध संचालक (MD) नियुक्त किया गया है।

प्रदीप गुप्ता को प्रशासन एवं चयन का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Breaking News