रायपुर, 17 अक्टूबर। CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 अक्टूबर को दो अलग-अलग आदेश जारी कर अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, शिम्मी नाहिद को रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा, कई अधिकारियों की पदस्थापना जांजगीर-चांपा, बस्तर, दुर्ग समेत अन्य जिलों में की गई है। दशरथ सिंह राजपूत सहित पांच अन्य अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।




