CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन मौसम रहेगा शुष्क… इसके बाद हल्की बारिश के आसार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन मौसम रहेगा शुष्क… इसके बाद हल्की बारिश के आसार

रायपुर, 10 अक्टूबर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बारिश की गतिविधियां कम होने के कारण रायपुर, राजनांदगांव समेत कई शहरों में तापमान बढ़ रहा है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने और तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम