Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ भाजपा में 15 प्रकोष्ठों को बड़ी जिम्मेदारियां

Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ भाजपा में 15 प्रकोष्ठों को बड़ी जिम्मेदारियां

रायपुर, 03 सितम्बर। Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने के लिए 15 प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने अलग-अलग प्रकोष्ठों के लिए संयोजक, सह-संयोजक और प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद नियुक्तियों की सूची जारी की गई। चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। नई टीम के जरिए पार्टी का लक्ष्य अलग-अलग सामाजिक और व्यावसायिक वर्गों के बीच संगठन की गतिविधियों को मजबूत करना है।

15 प्रकोष्ठों में नियुक्त किए गए पदाधिकारी अब अपने-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि नई नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क को और मजबूती मिलेगी।

National