Chhattisgarh News: धनतेरस पर कौशल्या साय ने खरीदे मिट्टी के दीये… स्वदेशी अपनाने की अपील

Chhattisgarh News: धनतेरस पर कौशल्या साय ने खरीदे मिट्टी के दीये… स्वदेशी अपनाने की अपील

कांसाबेल, 07 नवम्बर। Chhattisgarh News: धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय ने कांसाबेल बाजार पहुंचकर स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीये खरीदे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से दीपावली पर मिट्टी के दीये खरीदने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की।

कौशल्या साय ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलता है। मिट्टी के दीये खरीदने से कुम्हारों की आजीविका को भी सहारा मिलता है। साथ ही हमारी पारंपरिक संस्कृति और विरासत को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर छोटे व्यापारियों और कारीगरों की मदद की जा सकती है।

इस अवसर पर कौशल्या साय ने प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राज्य खबर