Congress: दिल्ली की विपक्षी महारैली से गैरहाजिर कांग्रेस नेताओं पर होगी कार्रवाई

Congress: दिल्ली की विपक्षी महारैली से गैरहाजिर कांग्रेस नेताओं पर होगी कार्रवाई

रायपुर, 07 नवम्बर। Congress: दिल्ली में आयोजित विपक्षी महारैली में शामिल नहीं होने वाले कांग्रेस नेताओं पर प्रदेश कांग्रेस कार्रवाई कर सकती है। इसे लेकर संगठन ने ऐसे नेताओं की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो महारैली में शामिल नहीं हुए।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री मलकीत सिंह ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद महारैली से अनुपस्थित रहे नेताओं से चर्चा की जाएगी। इसके बाद संगठन स्तर पर आगे का फैसला लिया जा सकता है।

गौरतलब है कि पार्टी संगठन अनुशासन को लेकर पहले भी सख्त रुख अपना चुका है। यूथ कांग्रेस ने हाल ही में 7 राज्यों में 202 पदाधिकारियों को निलंबित किया था।

 

News and Politics