Chhattisgarh News: बजरंग दल के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि निगम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई… 1 साल के लिए जिला बदर

Chhattisgarh News: बजरंग दल के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि निगम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई… 1 साल के लिए जिला बदर

भिलाई, 04 सितम्बर। Chhattisgarh News: सुपेला थाने के लिस्टेड बदमाश रवि निगम के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर उसे एक साल के लिए जिला बदर कर दिया गया है। अब रवि निगम को सिर्फ दुर्ग ही नहीं, बल्कि राजनांदगांव, रायपुर, धमतरी, बालोद और बेमेतरा जिले की सीमा से भी बाहर रहना होगा।

प्रशासन के आदेश के मुताबिक रवि निगम को एक सप्ताह के भीतर इन सभी छह जिलों की सीमा छोड़नी होगी। जिला बदर की अवधि के दौरान वह बिना अनुमति इन जिलों की सीमा में वापस नहीं आ सकेगा।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 2013 से 2025 के बीच रवि निगम के खिलाफ 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, रास्ता रोकने, बलवा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराओं में मामले शामिल हैं।

पुलिस ने उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेज प्रशासन के सामने पेश किए थे। मामले की सुनवाई के बाद प्रशासन ने माना कि पहले की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का अपेक्षित असर नहीं हुआ।

रवि निगम का नाम पिछले कुछ वर्षों में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े विवादों में भी सामने आया है। अप्रैल 2026 में भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी की सूची में उसका नाम आने के बाद विवाद हुआ था। इसके बाद उस सूची को अमान्य कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी।

अब प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा का हवाला देते हुए रवि निगम को एक साल के लिए छह जिलों से बाहर रहने का आदेश जारी किया है।

राज्य खबर