CM Sai Jandarshan Program: आज CM विष्णुदेव साय का जनदर्शन… जनता की समस्याएं सुनेंगे मुख्यमंत्री

CM Sai Jandarshan Program: आज CM विष्णुदेव साय का जनदर्शन… जनता की समस्याएं सुनेंगे मुख्यमंत्री

रायपुर, 26 नवम्बर। CM Sai Jandarshan Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 26 नवंबर गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम के जरिए प्रदेशभर से आने वाले आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा। जनदर्शन का समय सुबह 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री निवास में सुबह 12 बजे जनदर्शन की शुरुआत होगी, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से आने वाले नागरिक मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव रख सकेंगे। उन्हें अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक परेशानियों से सीधे मुख्यमंत्री को अवगत कराने का अवसर मिलेगा।

शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे निर्देश

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम लोगों से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगे। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। सरकार का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और उचित समाधान सुनिश्चित करना है।

जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद

मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम आम नागरिकों और शासन के बीच सीधे संवाद का एक माध्यम है। इसके जरिए लोगों को अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आमजनों की बात सुनेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देंगे।

राज्य खबर