CM Sai Raigarh Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़… धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल

CM Sai Raigarh Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़… धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल

रायगढ़, 15 नवम्बर। CM Sai Raigarh Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने रायगढ़ पहुंचे। जिंदल एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों ने उनका स्वागत किया। धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नितिन नवीन होंगे।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। धरमजयगढ़ में जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि और जनजातीय समाज के प्रमुख शामिल होंगे। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

जनजातीय लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण

समारोह में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव, शहीद वीर नारायण सिंह लोककला नृत्य प्रतियोगिता और विभिन्न राज्यों के जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही राज्यस्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बैगा पुजारी सम्मान निधि योजना की राशि का सांकेतिक अंतरण किया जाएगा। वहीं, प्रमुख जनजाति और उपजनजाति प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। जनजातीय गौरव ज्ञान और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।

कई मंत्री और सांसद होंगे शामिल

समारोह में मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसके अलावा सांसद राधेश्याम राठिया, चिंतामणि महाराज, महेश कश्यप, भोजराज नाग और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जनजातीय समाज के प्रमुखों की भी उपस्थिति रहेगी।

जिंदल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत

रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक भावना बोहरा, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, सनम जांगड़े, गुरुपाल सिंह भल्ला, रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान और ज्योति पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

राज्य खबर