Congress Meeting: सुखदेव भगत के दौरे का आज दूसरा दिन… कई अहम बैठकें

Congress Meeting: सुखदेव भगत के दौरे का आज दूसरा दिन… कई अहम बैठकें

रायपुर, 28 सितंबर। Congress Meeting: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के दो दिवसीय रायपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कनेक्ट सेंटर और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।

दौरे के दौरान सुखदेव भगत संगठन से जुड़े मुद्दों पर नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके अलावा AICC के निर्देश पर आयोजित विरोध मार्च में भी शामिल होंगे। शाम को अनुशासन समिति के साथ बैठक प्रस्तावित है।

बैठकों और कार्यक्रमों के बाद सुखदेव भगत रात में रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

News and Politics