Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान मुरासु का छत्तीसगढ़ में असर… 19 जिलों में अलर्ट जारी

Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान मुरासु का छत्तीसगढ़ में असर… 19 जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर, 03 नवम्बर। Cyclone Murasu: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर दिखाई देने लगा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तूफान के प्रभाव से प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इसके अलावा 4 नवंबर को प्रदेश के 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान जगदलपुर में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पेण्ड्रा रोड में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम