Drug Free India 2029: अमित शाह का बड़ा बयान… ड्रग्स के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना लक्ष्य

Drug Free India 2029: अमित शाह का बड़ा बयान… ड्रग्स के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना लक्ष्य

नई दिल्ली, 07 सितम्बर। Drug Free India 2029: केंद्र सरकार ने भारत को नशामुक्त बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2029 तक देश को नशामुक्त बनाना है। इसके लिए ड्रग्स की सप्लाई चेन से लेकर बड़े तस्करी नेटवर्क तक कार्रवाई की जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान अब केवल छोटे तस्करों और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगा। जांच एजेंसियों का फोकस ड्रग्स के पूरे नेटवर्क, बड़े सप्लायर और उसके पीछे मौजूद संगठित गिरोह तक पहुंचने पर रहेगा।

गृह मंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य ‘नशामुक्त युवा शक्ति’ तैयार करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

सरकार ने अभियान को मजबूत करने के लिए NCORD, राज्य स्तरीय एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाया है। वहीं MANAS हेल्पलाइन और NCB को भी मजबूत किया जा रहा है।

ड्रग्स तस्करी पर नजर रखने के लिए तैयार किए गए NIDAN डेटाबेस के जरिए संदिग्ध नेटवर्क, ड्रग हॉटस्पॉट और तस्करी के रास्तों की पहचान की जा रही है।

अमित शाह ने कहा कि जांच एजेंसियां अब छोटे ड्रग्स केस से बड़े सप्लायर तक और बड़े कंसाइनमेंट से खरीदारों तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही हैं। सरकार का उद्देश्य केवल तस्करों को पकड़ना नहीं, बल्कि पूरे ड्रग नेटवर्क को खत्म कर युवाओं को नशे से दूर रखना है।

National