Ekta Kapoor: टीवी के बाद बड़े पर्दे पर आएगी ‘नागिन’… एकता कपूर ने किया फिल्म का ऐलान

Ekta Kapoor: टीवी के बाद बड़े पर्दे पर आएगी ‘नागिन’… एकता कपूर ने किया फिल्म का ऐलान

मुंबई, 18 अगस्त। Ekta Kapoor: एकता कपूर की सुपरनैचुरल फ्रेंचाइजी ‘नागिन’ अब छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही है। करीब 11 साल तक टीवी दर्शकों का मनोरंजन करने वाली इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी को अब फिल्म के रूप में पेश करने की तैयारी है।

एकता कपूर ने दिया बड़ा अपडेट

एकता कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 11 सालों तक छोटे पर्दे पर राज करने के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स अब इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार है। फिल्म के ऐलान के बाद ‘नागिन’ के फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

कौन बनेगी फिल्म की नागिन?

फिल्म की घोषणा के साथ ही सबसे बड़ा सवाल इसकी लीड एक्ट्रेस को लेकर है। हालांकि, अभी तक एकता कपूर ने यह खुलासा नहीं किया है कि बड़े पर्दे पर इच्छाधारी नागिन का किरदार कौन निभाएगा।

‘नागिन’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2015 में मौनी रॉय के साथ हुई थी। इसके बाद सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चांदना और तेजस्वी प्रकाश समेत कई अभिनेत्रियां इस शो का हिस्सा बनीं।

इसके सातवें सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह, नमिक पॉल और कनिका मान समेत कई कलाकार नजर आए।

रिलीज डेट और स्टारकास्ट का इंतजार

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट, स्टारकास्ट और डायरेक्टर को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ‘नागिन’ को टीवी से बड़े पर्दे पर लाने के ऐलान ने फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है।

Trending