Jamshedpur Accident: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार… मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत

Jamshedpur Accident: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार… मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत

जमशेदपुर, 24 सितम्बर। Jamshedpur Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा दोमुहानी मरीन ड्राइव पर करीब सुबह 3 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थे। हादसे में चारों की मौत हो गई। मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी भी शामिल बताई जा रही हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की परिस्थितियों और टक्कर की वजह की जांच की जा रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

हादसे की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शोक जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

Breaking News