रायपुर, 05 सितम्बर। Kiran Singh Dev: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, वह इसी महीने 12 या 13 सितंबर को छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं।
बता दें कि 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौटते समय उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में उनकी इनोवा कार झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी।
इस सड़क हादसे में किरण सिंह देव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई।
फिलहाल उनका उपचार और स्वास्थ्य की निगरानी मेदांता अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की अनुमति के बाद वह जल्द ही छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं।


