Mahadev Satta Case: महादेव ऐप केस में सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी

Mahadev Satta Case: महादेव ऐप केस में सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी

रायपुर, 04 नवम्बर। Mahadev Satta Case: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी और ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को मंगलवार शाम रायपुर लाया गया। ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सीबीआई की टीम उसे दिल्ली से विमान के जरिए रायपुर लेकर पहुंची। करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित सट्टेबाजी घोटाले में आरोपी की आज रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेशी होगी।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5 बजे सीबीआई की टीम सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर पहुंची। इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को सौरभ की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी थी। कोर्ट ने 4 नवंबर तक उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था।

आज होने वाली सुनवाई में सीबीआई आरोपी की हिरासत और आगे की जांच को लेकर अपना पक्ष रख सकती है। वहीं, अदालत में उसकी आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर भी फैसला होगा।

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में लंबे समय से जांच चल रही है। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण को इस मामले की जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

राज्य खबर